{"_id":"50-45803","slug":"Saharanpur-45803-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम की छात्रा की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकॉम की छात्रा की हत्या
Saharanpur
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। कुरड़ी गांव से लापता बीकॉम की छात्रा की हत्या कर दी गई। उसकी रक्तरंजित लाश गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर गन्ने के एक खेत में पड़ी मिली। वारदात के कारणों का तत्काल खुलासा नहीं हो सका, हालांकि हालात दुष्कर्म के बाद हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।
कुरड़ी निवासी महावीर की पुत्री मोनिका मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खेत में छोल के लिए गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई। देर रात गन्ने के खेत में मोनिका का लहूलुहान शव पड़ा मिला। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। कोतवाली पुलिस ने मोनिका के ममेरे भाई सोनू की तहरीर पर अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है। सोनू ने बताया कि मोनिका तीन बहनों में सबसे छोटी थी और वह बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मोनिका के अन्य परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दो लोगों पर शक जताया है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का कुछ पता लग सकेगा। उनके मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का लग रहा है।
मामले की जानकारी होने पर बुधवार को भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज शर्मा व विक्रम सैनी कुरड़ी गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।