{"_id":"50-45555","slug":"Saharanpur-45555-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में टाउनशिप को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में टाउनशिप को हरी झंडी
Saharanpur
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्दी ही सहारनपुर में अत्याधुनिक टाउनशिप बनकर तैयार होगी। इसके लिए सहारनपुर विकास प्राधिकरण को लखनऊ से हरी झंडी मिल गई है। 132 एकड़ में प्रस्तावित इस टाउनशिप के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आपसी समझौते से पूरी की जानी है। दिल्ली रोड पर 132 एकड़ जमीन तलाश ली गई है। किसानों से बातचीत का दौर शुरू हो गया है।
दिल्ली रोड पर निजी बिल्डरों को टक्कर देने के लिए एसडीए जल्दी ही नई बहुमंजिली आवासीय योजना लांच करेगी। इसका खाका तैयार कर लखनऊ भेज दिया गया है। वहां से इस आवासीय सोसायटी को हरी झंडी मिल गई है। जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया के पूरा होते ही काम शुरू हो जाएगा। आवास विकास की बहुमंजिला इमारत के बाद एसडीए भी अत्याधुनिक सोसायटी लांच करेगी। इसके लिए एनसीआर में चल रहे रियल इस्टेट प्रोजेक्ट का भी अध्ययन किया जा रहा है।
बता दें कि एनसीआर की तुलना में सहारनपुर में जमीन की कीमतें काफी कम हैं। ऐसे में सहारनपुर में बनने वाली हाईटेक सोसायटी कम कीमत में लोगों को आवास मुहैया हो सकेंगे। एसडीए ने एनसीआर की अत्याधुनिक आवासीय योजनाओं की तर्ज पर शहर में प्रोजेक्ट विकसित करने की योजना बनाईा है। उपाध्यक्ष अविनाश गौड़ का कहना है कि लखनऊ से 132 एकड़ जमीन पर आवासीय सोसायटी विकसित करने को मंजूरी मिल गई है। इसमें शासन ने किसानों से आपसी समझौते पर जमीन अधिग्रहण करने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर उस पर काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
बदलेगा सहारनपुर
दरअसल, दिल्ली रोड सहित कई इलाकों में नई सोसायटी बसनी शुरू हो गई है। इससे शहर के लिविंग कल्चर में भी बदलाव आने लगा है। एसडीए की यह महत्वाकांक्षी योजना शहर में बदलाव का एक बड़ा कारण भी हो सकती है। एसडीए की योजना पार्क, स्वीमिंग पूल, माल्स, लिफ्ट सहित अन्य सुविधाओं से लैस सोसायटी बनाने का है। अगर यह योजना परवान चढ़ती है तो शहर के लोगों को आधुनिक आवास उपलब्ध होंगे और उनकी जीवन शैली में भी बदलाव आएगा।