{"_id":"50-45405","slug":"Saharanpur-45405-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन में हुई नियमों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन में हुई नियमों की अनदेखी
Saharanpur
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। छात्र संघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार को कालेजों में पहुंचे प्रत्याशियों और उनके समर्थक छात्र छात्राओं के जुनून के आगे चुनाव के नियमों की धज्जियां उड़ गईं। महाराज सिंह कालेज में तो भारी पुलिस की मौजूदगी में ही नामांकन करने वालों के साथ आए समर्थक छात्र-छात्राओं ने जमकर नारे लगाए। यही नहीं, बाहरी युवकों तक ने भी इनके साथ आसानी से एंट्री की।
एमएस कालेज में दोपहर बारह बजे तक नामांकन करने के दिशा निर्देश दिए गए थे। यहां अलग गुटों में पहुंचे प्रत्याशियों ने जब नामांकन कर लिया तो इनमें से कुछ दावेदार अपने समर्थकों के हुजूम के साथ नारेबाजी करते हुए बाहर चले गए। उस समय वहां मौजूद पुलिस फोर्स और कालेज प्रबंधन को जरा भी आभास नहीं था कि ये छात्र छात्राएं आगे क्या करने जा रहे हैं। कुछ ही देर में कालेज परिसर का बदला नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया। काफी संख्या में छात्र और बाहरी युवक हाथों में तख्तियां और नारेबाजी करते हुए ढोल धमाकों के साथ गेट के अंदर घुसे। अभी इतना कुछ हुआ ही था कि बाहर से एक अन्य गुट के दावेदार भी अपने समर्थकों के साथ ढोल बजाते हुए अंदर आए। इनके साथ काफी संख्या में बाहरी युवकों का हुजूम देखकर पुलिस फोर्स के होश उड़ गए। बड़ी मुश्किल से इन छात्रों को कंट्रोल करते हुए बाद में बाहरी युवकों को बाहर निकाला गया और गेट भी बंद कर दिया गया।
जैन कालेज के बाहर रहा हुजूम
शहर के सबसे बड़े महाविद्यालय जेवी जैन कालेज के बाहर बड़ी पुलिस फोर्स और कई तरह के निगरानी दल बनाए जाने के कारण यहां सख्ती अधिक रही। छात्र छात्राएं दावेदारों के साथ यहां भी ढोल धमाकों के साथ जुलूस का प्रयास तो करते रहे मगर जब बात न बनी तो बाहर ही समर्थकों का हुजूम बढ़ता गया।
विज्ञापन
मुन्ना लाल में बंद करना पड़ा गेट
छात्र संघ चुनाव में दावेदार छात्राओं के नामांकन के समय समर्थकों की भीड़ और बाहरी तत्वों के प्रवेश पर अंकुश के लिए कालेज का मुख्य द्वार बंद करवाना पड़ा। बंद गेट के बाहर पुलिस नामांकन होने तक निगरानी करती रही। यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष संजीव दुर्जन भी प्राचार्य की अनुमति के बाद नामांकन की स्थिति जानने पहुंचे।