{"_id":"50-45399","slug":"Saharanpur-45399-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार में 20 पेटी शराब पकड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्जरी कार में 20 पेटी शराब पकड़ी
Saharanpur
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। आबकारी विभाग और पुलिस से बचने के लिए शराब तस्कर हर दिन नए हथकंडे अपना रहे हैं। शराब तस्करी में लग्जरी कारों का इस्तेमाल भी बढ़ गया है। आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को लग्जरी कार से 20 पेटी अवैध शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया।
जिला आबकारी अधिकारी आरपी शर्मा ने बताया कि बेहट सर्किल के आबकारी निरीक्षक ने टीम के साथ शुक्रवार सुबह रामखेड़ी गांव में स्कोडा कार को रोककर तलाशी ली। पहली बार तो कार में कुछ नहीं मिला, लेकिन जब पिछली सीट को धकेला गया तो उसके पीछे बनी डिग्गी से हरियाणा मार्का देशी शराब की 20 पेटियां बरामद हुईं। टीम ने करनाल के अंचनथाली कार चालक नंदलाल और रामपाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर रामखेड़ी निवासी रमेश चंद के खेत से 30 पेटी शराब बरामद की गई। रमेश फरार हो गया।
टीम ने टोडरपुर-कलसिया मार्ग पर मारुति कार से छह पेटी देशी शराब पकड़ी। चालक मौका पाकर भाग निकला। सढ़ौली कदीम निवासी सुशील भी बाइक पर तीन पेटी शराब के साथ पकड़ा गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि पकड़ से बचने के लिए शराब तस्कर नए हथकंडे अपना रहे हैं। शराब को कभी सामान के नीचे छिपाकर तो कभी लग्जरी कारों में छिपाकर लाया जा रहा है। यमुना के रास्ते भी शराब तस्करी हो रही है।
विज्ञापन
कार चोरी की, डीएल फर्जी निकला
सहारनपुर। जिस कार में शराब पकड़ी गई, वह चोरी की निकली। आबकारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि शराब तस्कर चोरी की स्कोडा कार खरीदकर उसमें शराब की तस्करी कर रहे थे। नंद लाल के पास से नगालैंड से बना जो डीएल मिला है। वह भी फर्जी है। उसे उसने दलाल के माध्यम से 2200 रुपये देकर बनवाया गया था।