{"_id":"50-45171","slug":"Saharanpur-45171-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कालोनियों पर दिवाली बाद चलेगी बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कालोनियों पर दिवाली बाद चलेगी बुलडोजर
Saharanpur
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अवैध कालोनियों के खिलाफ सहारनपुर विकास प्राधिकरण का अभियान दीपावली के बाद शुरू होगा। शहर में चिन्हित अवैध कालोनियों को ध्वस्त किया जाएगा।
कुछ दिन पूर्व ॉप्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर दिल्ली रोड स्थित तीन कालोनियों में निर्माण ध्वस्त किया था। इन कालोनियों में प्राधिकरण के नियमों को उल्लंघन सामने आया था। इन कालोनियों के अलावा शहर के बाहरी इलाकों में भी कई अवैध कालोनियों बस चुकी है। यहां न केवल प्लाटिंग हो गई है बल्कि मकान तक भी बन गये है। प्राधिकरण की नजर अब तक इन पर नहीं गई है।
वैसे प्राधिकरण की सूची में 100 से अधिक अवैध कालोनियों चिन्हित हैं, लेकिन कार्रवाई की रफ्तार मंद है। वहीं अवैध कालोनियों के विकसित होने की रफ्तार काफी तेज है। दिल्ली रोड, अंबाला रोड, बेहट रोड, नवादा रोड, गंगोह रोड, पेपर मिल रोड, देहरादून रोड, जनता रोड पर ऐसी कई अवैध कालोनियों की भरमार है, जो हाल ही में विकसित हुई हैं। प्राधिकरण सचिव अशोक कुमार का कहना है कि सभी कालोनियों की सूची तैयार कर ली गई है। दीपावली के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी। जनता से भी अपील की है कि ऐसी अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदें।