फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   96.69 percent voting in the Legislative Council seat

विधान परिषद सीट पर हुआ 96.69 फीसदी मतदान

Sat, 09 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
96.69 percent voting in the Legislative Council seat
नगर निगम में एमएलसी के चुनाव में वोट डालने पहुंचे प्रधान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर- सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव में शनिवार को तीनों जनपदों में 96.69 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें शामली जनपद में सर्वाधिक 97.54 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह रहा। तीनों जनपदों के 5115 मतदाताओं में से 4939 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की विधान परिषद सीट के लिए हुए मतदान में मतदाताओं काफी उत्साह दिखाया। सहारनपुर, शामली और सहारनपुर में 22 मतदेय स्थलों पर सुबह आठ बजे से मतदान का शुरू हुआ। मतदान अपराह्न चार बजे तक चला। सहारनपुर के 10 मतदेय स्थलों पर 2398 मतदाताओं में से 2321 ने मतदान किया। यहां मतदान का प्रतिशत 96.87 फीसदी रहा। मुजफ्फरनगर के सात मतदेय स्थलों पर जनपद के 1824 मतदाताओं में से 1745 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान का प्रतिशत 95.67 फीसदी रहा। शामली जिले के पांच मतदेय स्थलों पर 895 मतदाताओं में से 873 ने वोट डाले। मतदान का प्रतिशत 97.54 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

762 मतदाताओं को मिले सहायक
विधान परिषद सदस्य के चुनाव में शनिवार को हुए मतदान के लिए 762 मतदाताओं ने सहायक लिए। इनमें सहारनपुर के 439, शामली के 133 और मुजफ्फरनगर के 190 मतदाता शामिल हैं। निरक्षर, बीमार, एवं दिव्यांग मतदाताओं ने सहायक पाने के लिए आवेदन किया था उन्हें जांच के बाद अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन कालेज में होगी मतगणना
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की विधान परिषद सीट की मतगणना जैन कॉलेज में होगी। सहारनपुर के साथ ही शामली और मुजफ्फरनगर जनपदों से भी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सहारनपुर के जैन कॉलेज में लाया जा रहा है। जैन कॉलेज में ही 12 अप्रैल को मतगणना होगी। जिसमें प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा।

ये रही मतदान की स्थिति
जनपद मतदाता मतदान प्रतिशत
सहारनपुर 2396 2321 96.87
मुजफ्फरनगर 1824 1745 95.67
शामली 895 873 97.54
नोट: निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।

नगर निगम में एमएलसी के चुनाव में वोट डालने पहुंचे सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक

नगर निगम में एमएलसी के चुनाव में वोट डालने पहुंचे सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक- फोटो : SAHARANPUR

नगर निगम में एमएलसी के चुनाव में वोट डालने के लिये लाइन में लगी महिला सदस्य

नगर निगम में एमएलसी के चुनाव में वोट डालने के लिये लाइन में लगी महिला सदस्य- फोटो : SAHARANPUR

नगर निगम में एमएलसी के चुनाव में वोट डालने पहुंचे विधायक व पार्षद

नगर निगम में एमएलसी के चुनाव में वोट डालने पहुंचे विधायक व पार्षद- फोटो : SAHARANPUR

नगर निगम में एमएलसी के चुनाव में वोट डालने पहुंची पार्षद ज्योति अग्रवाल

नगर निगम में एमएलसी के चुनाव में वोट डालने पहुंची पार्षद ज्योति अग्रवाल- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह मतदान केंद्र पर पहुंचे सांसद प्रदीप चौधरी और विधायक चौ कीरत सिंह

गंगोह मतदान केंद्र पर पहुंचे सांसद प्रदीप चौधरी और विधायक चौ कीरत सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed