फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर निगम ने सूखी नदी में डाला गया कूड़ा उठवाया

नगर निगम ने सूखी नदी में डाला गया कूड़ा उठवाया

Tue, 15 Jan 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने सूखी नदी में डाला गया कूड़ा उठवाया
नगर निगम ने सूखी नदी में डाला गया कूड़ा उठवाया
विज्ञापन

सहारनपुर। शकलापुरी मार्ग पर सूखी नहर में कूड़ा डालने की गलती का नगर निगम ने सुधार कर लिया है। सोमवार सुबह नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से वहां से कचरा उठवाना शुरू कर दिया है।
नगर निगम पिछले करीब दस दिन से शकलापुरी मार्ग पर कचरा डाल रहा था। भारी मात्रा में कचरा डाले जाने से स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीर भी परेशान थे। खास बात यह रही कि कचरा जिस जगह पर डाला जा रहा था, वहां से मस्जिद मात्र सौ मीटर की दूरी पर है। इसके अलावा इस मार्ग पर कई मंदिर भी हैं। स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए अमर उजाला ने सोमवार के संस्करण में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार प्रकाशित होते ही नगर निगम की टीम शकलापुरी मार्ग पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से कचरे को गाड़ियों में लदवाकर अन्य जगह पर भिजवाया। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ भी रही। भीड़ के साथ ही कुर्बान, महफूज और संजय वर्मा ने अमर उजाला का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


डस्टबिन नहीं रखा तो लगेगा जुर्माना
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को और अधिक साफ सुथरा बनाने के लिए नगर निगम कड़े कदम उठाने की तैयारी में है। शहर को ओडीएफ बनाने के बाद नगर निगम ने खुले में लघुशंका करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा है। खुले में लघुशंका करने वालों के चालान काटने के साथ ही जुर्माना भी वसूला जा रहा है। जल्द ही नगर निगम बाजारों में दुकानदारों के खिलाफ अभियान शुरू करने वाला है। जिस भी दुकान में डस्टबिन नहीं मिलेगा, उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शकलापुरी मार्ग पर कचरा डाला जाना ठीक नहीं था। जैसे ही हमें इसकी जानकारी मिली तो तुरंत टीम को मौके पर भेजकर कचरा उठवा दिया गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपनी मर्जी से किसी नई जगह का चयन कचरा डालने के लिए ना करें। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed