{"_id":"5c3b891abdec22739f756039","slug":"91547405594-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवहार में नम्रता लाएं, नहीं होगा तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवहार में नम्रता लाएं, नहीं होगा तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। श्री 108 रामानंद सरस्वती (नकुड़ वाले बाबा) की पुण्यतिथि पर पूजनीय देवी ने प्रवचन के दौरान कहा कि मनुष्य को नम्रतापूर्वक व्यवहार करना चाहिए, जिससे मानसिक तनाव भी दूर भाग जाता है।
शहर के पंत विहार स्थित सत्संग भवन में पूज्य श्री 108 रामानंद सरस्वती (नकुड़ वाले बाबा) की 16 वीं पुण्यतिथि पर सरस्वती युवा संगठन ट्रस्ट द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन पूजनीय देवी जी ने संगत को लोहड़ी की बधाई दीं। वहीं, उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य के जीवन में तनाव है। तनाव से दूर रहने के लिए जीवन में की गई गलतियां दोहरानी नहीं चाहिए। लोगों से ईर्ष्या न करें और जिस परिस्थिति को हम नहीं बदल सकते, उसे परमात्मा पर छोड़ दें। जीवन में नम्रता लाएं और झुकना सीखें, तो तनाव खुद ही दूर भाग जाएगा।
वहीं, महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास एवं बाबा गोपालदास ने उपस्थित लोगों को लोहड़ी पर्व की बधाई दी तथा प्रभु भक्ति कर मानव जीवन को सफल बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सीएसके खेतान, स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा और प्रदीप गिलहोत्रा का स्वागत किया गया। सरसावा, तरावड़ी, लाड़वा, नकुड़, चंडीगढ़ आदि स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान राजीव कालिया, संजीव जसूजा, ओम लोटन, केवलराम, बंटी, सुधा, बोबी खुराना, हरेंद्र बत्रा, लेखराज कालरा, राजीव कालरा, संजीव कक्कड़, विक्रम तोमर, संजय कालरा, इंद्रजीत जसूजा, नीशू तनेजा, विद्या और रतन जसूजा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।