फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर रेंज की पुलिस ने एकत्र किए 40 लाख

सहारनपुर रेंज की पुलिस ने एकत्र किए 40 लाख

Wed, 05 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर रेंज की पुलिस ने एकत्र किए 40 लाख
सहारनपुर। रेेंज की पुलिस ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए करीब 40 लाख रुपये एकत्र किए हैं। यह रकम मंगलवार को मेरठ जोन के एडीजी को भेज दी गई है, जहां से पुलिस कर्मियों की एक दिन के वेतन की इस राशि को लखनऊ डीजीपी आफिस में भेजा जाएगा। सबसे ज्यादा साढ़े पच्चीस लाख की धनराशि मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस द्वारा एकत्र की गई है।
विज्ञापन

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को पुलिस महकमा भी पीछे नहीं रहा। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के पुलिस कर्मियों ने बाढ़ पीड़ितों ने एक दिन का वेतन दिया है। सहारनपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक शरद सचान ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने स्वेच्छा से एक दिन का वेतन दिया है। किसी पुलिस कर्मी पर कोई दबाव नहीं था। सहारनपुर जिले की पुलिस से 10 लाख 48 हजार रुपये, मुजफ्फरनगर पुलिस ने 25 लाख 58830 रुपये दिए है, जबकि शामली पुलिस ने तीन लाख 20 हजार रुपये बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए हैं। डीआईजी ने बताया कि तीनों जिलों से करीब 40 लाख रुपये की धनराशि एकत्र हुई है। बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्र धनराशि मेरठ में अपर पुलिस महानिदेशक के सुपुर्द कर दी गई है, जहां से यह राशि डीजीपी आफिस में बनाए गए बाढ़ पीड़ित कोष में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed