फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शहर का कूडा डंप करने को जमीन खरीदने का प्रस्ताव रद्द

शहर का कूडा डंप करने को जमीन खरीदने का प्रस्ताव रद्द

Fri, 15 Jun 2018 12:47 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
शहर का कूडा डंप करने को जमीन खरीदने का प्रस्ताव रद्द
कूड़ा डंप करने के लिए जमीन खरीदने का प्रस्ताव रद्द
विज्ञापन


सहारनपुर। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक में पूर्व की बोर्ड बैठक में शहर का कूड़ा डंप करने के लिए दो जगहों पर जमीन खरीदने के प्रस्ताव संख्या 55 को सर्वसम्मति से रद्द कर दिया। साथ ही नए सभी छह प्रस्तावों को पास किया। हालांकि इनमें से तीन प्रस्तावों पर आपत्ति भी लगी है, दो प्रस्तावों की पड़ताल के लिए कमेटी भी बनाई गई हैं।
कार्यकारिणी समिति की बैठक बृहस्पतिवार की अपराह्न तीन बजे महापौर संजीव वालिया के कार्यालय में हुई। इसमें सभी सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में प्रस्ताव संख्या 62 से 67 तक को रखा गया। 64 नंबर प्रस्ताव पर महापौर ने आपत्ति जताई। उन्होंने नगर निगम के मुख्य अभियंता जितेंद्र केन को प्रस्ताव के बिंदुओं का निरीक्षण करने को कहा। प्रस्ताव संख्या 66 डोर टू डोर कूडा कलेक्शन के लिए 20 वाहन चालकों की आपूर्ति से जुड़ा था, जिसपर आपत्ति जताई गई। इसमें तीन सदस्यों की कमेटी गठित की गई, जो मामले की जांच करेगी। 67 नंबर के प्रस्ताव में भी आपत्ति उठी, जिसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई, जिसमें पार्षद मंसूर बदर, रमेश छाबड़ा और मुकेश कक्कड़ को शामिल किया गया है। खास बात यह रही कि दो अप्रैल 2018 की बोर्ड बैठक में पास किए गए संख्या 55 को रद्द कर दिया गया। 55 नंबर प्रस्ताव कूड़ा डंप करने के लिए नगर की दो अलग-अलग दिशाओं में आठ हेक्टेयर जमीन खरीदने का था। कार्यकारिणी समिति ने जमीनों के सर्किल रेट पर आपत्ति जताई। महापौर ने भी माना कि जमीनों के रेट अधिक हैं। निर्णय लिया गया कि जमीन खरीदने से पहले नगर निगम प्रचार प्रसार करेगा। जहां भी सस्ती जमीन मिलेगी उसे खरीदने पर विचार किया जाएगा। बैठक में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------------------
समिति ने यह भी निर्णय लिए
-किसी भी त्योहार से 15 दिन पहले के अंतराल में निगम के किसी भी प्रकार के कर्मचारी हड़ताल नहीं करेंगे।
-नगर निगम परिसर में किसी भी कर्मचारी संगठन का धरना नहीं होगा।
-व्यावसायिक भवनों पर लगे टैक्स को रिवाइज करने पर विचार होगा।
-लाइसेंस शुल्क की आपत्तियों को देखते हुए पांच सदस्यों की कमेटी बनाई।
----------------------------------
बैठक में रखे गए प्रस्ताव
-प्रस्ताव संख्या 62:-दो अप्रैल 2018 की बैठक में पास प्रस्ताव संख्या 47 से 61 तक की पुष्टि के लिए बैठक में प्रस्तुत किया गया।
-प्रस्ताव संख्या 63:-गलीरा रोड स्थित सौ फुटा रोड पर खड़ंजा निर्माण।
-प्रस्ताव संख्या 64:-पांच अलग-अलग जगहों पर सीसी सड़कों के निर्माण।
-प्रस्ताव संख्या 65:-गैराज स्टोर पर तीन फॉगिंग मशीन की आपूर्ति के लिए संस्था का चयन।
-प्रस्ताव संख्या 66:-डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के 20 वाहनों के लिए चालकों की आपूर्ति।
-प्रस्ताव संख्या: 67:-स्वच्छ भारत अभियान के तहत गैराज स्टोर पर बायोडाइजेस्टर की दरों की आपूर्ति।
-----------------------------------
नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इसमें रखे गए सभी छह प्रस्तावों को पास किया गया है। कुछ प्रस्तावों पर थोड़ी आपत्ति थी, जिसके समाधान के लिए कमेटियां बनाई गई हैं। इसके अलावा पूर्व की बैठक में पास हुए प्रस्ताव संख्या 55 को रद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव वालिया, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed