{"_id":"5ac51ccc4f1c1bbf618b56f5","slug":"91522867404-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पेयजल के सेवन से बीमार होने लगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पेयजल के सेवन से बीमार होने लगे ग्रामीण
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। बिजली बिल जमा न होने के कारण विद्युत निगम ने चंदेना कोली स्थित सरकारी टंकी का कनेक्शन काट दिया। जिस कारण लोगों को हैंडपंपों का दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है, जबकि इस पानी को पीने से लोग बीमार हो रहे हैं।
नदियों के आसपास बसे गांवों का पानी दूषित होने के कारण सरकार द्वारा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने को जल निगम की टंकी लगाई गई है। चंदेना कोली में भी पिछले कई वर्षों से जल निगम की टंकी से ग्रामीणों को पेयजल की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन पिछले करीब 15 दिन से पेयजल की आपूर्ति बंद पड़ी है। जिस कारण ग्रामीणों को हैंडपंपों का दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीण सुदेश शर्मा, नित्यानंद शर्मा, अजय कुमार, मास्टर सेवाराम शर्मा, अमरेश कुमार, विकास कुमार, प्रमोद शास्त्री, इंद्रेश और श्रीनिवास शर्मा आदि ने बताया कि गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी होने से लोग हैंडपंपों का दूषित पानी पी रहे हैं। जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। गांव की पीएचसी में रोजाना डायरिया, उल्टी दस्त आदि रोगों के मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं कराई गई तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे। वहीं, विद्युत निगम के एसडीओ अमित कुमार त्यागी ने बताया कि सरकारी टंकी को ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया हुआ है। जिस पर करीब 10-11 लाख रुपये का बिल बकाया है। टंकी जब से चालू हुई तब से लेकर आज तक बिल जमा नहीं किया गया। कुछ समय पहले भी कनेक्शन काटा गया था, लेकिन बाद में बिल जमा करवाने के आश्वासन पर कनेक्शन जोड़ा गया था। बावजूद इसके बिल जमा नहीं किया गया। जिस कारण कनेक्शन काटा गया है।