{"_id":"5a5cf2bb4f1c1b86268b49cc","slug":"91516040891-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप निकलने के साथ भी कम नहीं हुआ सर्दी का सितम--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप निकलने के साथ भी कम नहीं हुआ सर्दी का सितम--
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सर्दी का सितम जारी है। सोमवार की सुबह घने कोहरे के बाद धूप निकली, लेकिन शीतलहर के चलते लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। शाम के समय फिर कड़ाके की ठंड पड़ी। न्यूनतम चार और अधिकतम 25 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
सर्दी और कोहरे की वजह से रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सोमवार की सुबह आसमान पर घना कोहरा छाया रहा। दस बजे के बाद हल्की धूप निकली, जो दोपहर के समय चटक हो गई। लेकिन शीतलहर चलने से सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। धूप निकलने के बावजूद मौसम ठंडा रहा। शाम के समय एक बार फिर कड़ाके की सर्दी पड़ी, जिससे बाजार अपने निर्धारित समय से पहले ही बंद हो गए और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। सर्दी से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलावा जलाकर ताप लेते हुए नजर आए। उधर, कई ट्रेनें घंटो देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ा।
छात्रों के लिए मुसीबत बनी ठंड
सहारनपुर। अधिक सर्दी पड़ने पर प्रशासन ने स्कूल की छुट्टी की हुई थी, लेकिन सोमवार को सभी स्कूल खुले। सुबह के समय घना कोहरा होने की वजह से छात्रों को ठंड में परेशानियों का सामना करना पड़ा। छात्र खुद को पूरी तरह गर्म कपड़ों में लादकर स्कूल जाते हुए नजर आए।