{"_id":"5a36b1a94f1c1bc8678c1ffd","slug":"91513533865-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की क्रिकेट टीम में दो खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की क्रिकेट टीम में दो खिलाड़ियों का चयन
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। क्रिकेट में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने एक और छलांग मारी है। इस बार सहारनपुर के दो खिलाड़ी प्रदेश की अंडर-16 टीम में चयन कराने में सफल रहे हैं। इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान ने बताया कि सहारनपुर के कुनाल त्यागी और आकिब खान का चयन प्रदेश की अंडर-16 टीम में हुआ है। दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं। आकिब खान और कुनाल दोनों ही दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने चयनकर्ताओं को अपनी रफ्तार और स्वींग से प्रभावित किया है। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय बीसीसीआई में कार्यरत जनपद निवासी अकरम सैफी को दिया है। बताया कि अकरम ने उन्हें अच्छी कोचिंग दिलाने के साथ ही बड़े खिलाड़ियों के संपर्क में लाकर गेंदबाजी के गुर भी सिखवाए जिसकी बदौलत उनके प्रदर्शन में काफी सुधार आ सका। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, पाल्ली कालरा, लतीफुर्रहमान, साजिद उमर, सत्यम शर्मा, सजीव जखमोला, फैयाज आलम, आदिल खान, नईम सैफी आदि ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।