फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   90 student failure, chaos

90 छात्र फेल, हंगामा किया

Fri, 22 Apr 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 22 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
90 student failure, chaos
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में आशा माडर्न स्कूल चंद्रनगर में छात्र-छात्राओं को बड़ी संख्या में फेल करने पर अभिभावकों ने जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से षडयंत्र के तहत कक्षा नौ में 90 बच्चों को फेल किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र देकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बृहस्पतिवार को अभिभावक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में चंद्रनगर स्थित आशा माडर्न स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि स्कूल में कक्षा नौ में एक साथ 90 बच्चों  को फेल कर दिया गया है। षडयंत्र के तहत इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को एक साथ फेल किया गया है। अभिभावकों ने कहा कि कक्षा दस में सेक्शन कम होने के कारण बच्चों को प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में फेल कर दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेल  करने के बाद स्कूल तर्क देता है कि बच्चा एक साल ओर बढ़ेगा तो बेस मजबूत हो जाएगा। अभी बच्चे का आधार कमजोर है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन के इस रवैये से अभिभावक डिप्रेशन का शिकार हो रहे है।


उन्होंने स्कूल में हंगामा करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को पत्र देकर मामले की जांच कराकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामा करने वाले अभिभावकों में भारती, प्रियंका, हार्दिक, अमन, अंकुर, बबली, गीता, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed