फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   884 gram panchayats of the district will shine with painting

पेंटिंग से चमकेंगी जनपद की 884 ग्राम पंचायतें

Fri, 24 Dec 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
884 gram panchayats of the district will shine with painting
ग्राम पंचायत में बनी पेंटिंग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले की 884 ग्राम ग्राम पंचायत वॉल पेंटिंग से चमकेंगी। इसके तहत ग्रामीणों को कोरोना से बचाव, जल बचाने, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और एकता का संदेश दिया जाएगा। पेंटिंग को लेकर विभिन्न स्लोगन भी तैैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, अभी तक ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय, सामुदायिक शौचालयों और विद्यालयों की दीवारों पर ही संदेशप्रद पेंटिंग बनाई गई थी, लेकिन अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में चौराहों और गलियों में भी वॉल पेंटिंग बनेंगी। इसको लेकर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तीसरे चरण में जिला पंचायत राज विभाग ने सर्वे कराकर जगह चिह्नित की है। एक जनवरी से वॉल पेंटिंग बनाने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों की दीवारों पर बनेंगी पेंटिंग
जनपद में प्रत्येक ग्राम पंचायत में धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई कराने के साथ ही पेंटिंग भी बनाई जाएगी, जिसमें एकता का भी संदेश दिया जाएगा। कुछ जगहों पर बनी पेंटिंग को मॉडल के रूप में चिह्नित कर शासन को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पर लाने की कवायद
2022 में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण (ग्रामीण) के तहत जनपद को प्रथम स्थान पर लाने की कवायद की जा रही है। ग्रामीणों की जागरूकता के लिए पेंटिंग बनाई जाएगी। इसके साथ ही स्वच्छताग्रही घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।

जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में वॉल पेंटिंग बनाई जाएगी। इसको लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जल्द वॉल पेंटिंग का कार्य शुरू होगा। अभी तक ग्राम सचिवालयों, विद्यालयों और सामुदायिक शौचालयों पर ही पेंटिंग बनाई गई थी, लेकिन ग्राम पंचायत प्रत्येक चौराहे व गलियों में पेंटिंग बनाई जाएगी। -------आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed