{"_id":"5f3042e88ebc3e3d1e00221f","slug":"85-corona-positive-found-in-saharanpur-saharanpur-news-mrt4954841128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में 85 नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में 85 नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
सहारनपुर में मिले 85 कोरोना पॉजिटिव
सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में लगातार दूसरे दिन बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव सामने आए। शनिवार को जहां 93 मरीज मिले थे, वहीं रविवार को 85 लोग संक्रमित मिले। इसी के साथ जनपद में मिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1555 पहुंच गई है।
नए संक्रमितों में शहर की गोविंदनगर कॉलोनी से 12, गांव मुकरबा से आठ, पंतनगर के पांच, जफरनवाज के चार, शिवपुरी के तीन, गढ़ी मलूक का एक, पंजाबी बाग का एक, खलासी लाइन का एक, गांव गुनारसी के चार, गिल कॉलोनी के दो, किला नवाब का एक, पुलिस लाइन का एक, समसपुर का एक, डीएसओ कम्पाउंड का एक, कपासी के दो, चंद्रनगर का एक, मोहल्ला मुस्तकान का एक, बेरीबाग का एक, पंजाबी कॉलोनी का एक, मोहल्ला कम्बोह कटरा का एक, शारदानगर का एक, जिला महिला अस्पताल का एक, सीएचसी रामपुर का एक, चंदेना का एक, विजयनगर का एक, राजपुर लतीफपुर का एक, पिलखनतला के तीन, कायस्थवाड़ का एक, कृष्णनगर के चार, पटेल नगर का एक, प्रकाशलोक कॉलोनी का एक, दुगचढ़ी का एक, जेजेपुरम का एक, आवास विकास का एक, माधोनगर का एक, महावीर कॉलोनी का एक, तेलीपुरा का एक, बढेड़ी कोली का एक, विक्टोरिया का एक, मोहित विहार का एक, जैन बाग का एक, ग्रीन पार्क दिल्ली रोड का एक, नागल का एक, नकुड़ का एक व्यक्ति शामिल है। रविवार को 29 लोगों की कोविड सेंटरों से छुट्टी भी हुई है। इनमें 14 राजकीय मेडिकल कॉलेज से, 11 फतेहपुर सीएचसी से और चार ग्लोकल मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज किए गए।
संक्रमित महिला ने स्वस्थ बच्चा जन्मा
सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड सेंटर में भर्ती गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। महिला शहर की कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली है, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी। महिला को कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था। रविवार को प्रसव पीड़ा के चलते महिला को कोविड सेंटर से इमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर में शिफ्ट किया गया। वहां डॉ. स्वाति जैन, डॉ. पंकज और डॉ. संदीप सैनी की टीम ने ऑपरेशन कर डिलीवरी कराई। महिला ने बेटे को जन्म दिया। बच्चे की एंटीजन कोरोना किट से जांच कराई गई, नेगेटिव रिपोर्ट आई। प्राचार्य डॉ. दिनेश और सीएमएस डॉ. संजीव कुमार ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों की टीम को बधाई दी।