फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अभियान के तहत राशन कार्ड बांटे

अभियान के तहत राशन कार्ड बांटे

Mon, 14 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
अभियान के तहत राशन कार्ड बांटे
खादय सुरक्षा योजना अभियान के तहत राशन कार्ड बांटे
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। कस्बे के पंचायत भवन में खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में करीब 1100 लोगाें को राशन कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकारी योजनाओं को उनके लाभार्थियों के दरवाजे पर उपलब्ध कराया जा रहा है। मोदी राज में समाज के सबसे निचले तबके के व्यक्ति को भी इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जाति वर्ग के भेद भाव से ऊपर उठ कर सबके विकास में विश्वास रखती है। केंद्र व प्रदेश की सरकारें भी पार्टी के इसी एजेंडे पर कार्य कर रही हैं। कहा कि सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों व योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के लागु किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा ने कहा कि नए राशन कार्ड बनाने और उनके वितरण में सावधानी बरती गई है। फिर भी यदि कहीं किसी को कोई परेशानी हो तो वह सीधे उनसे मिलकर समस्या का समाधान करा सकता है। उन्होंने कहा कि 17 से 19 जनवरी तक प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर कार्डों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में करीब 1100 लाभार्थियों को कार्ड वितरित किये गए।
विज्ञापन

इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोरचा के जिला मंत्री अमित सेन, रामकुमार कश्यप, मो युसुफ कुरैशी, शरबती देवी, मो दिलशाद, विनोद कुमार, रशीदा बेगम, सुरेंद्र कुमार, विजयपाल कश्यप, मो फारूक, ओमप्रकाश, सुरजा सिंह, नफीस अहमद, गुलफाम कुरैशी, शमीम अहमद व साजदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed