फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दस हजार मीटर दौड़ में कार्तिक ने जीता रजत

दस हजार मीटर दौड़ में कार्तिक ने जीता रजत

Mon, 14 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
दस हजार मीटर दौड़ में कार्तिक ने जीता रजत
सहारनपुर। पूना में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सहारनपुर के कार्तिक कुमार राणा ने रजत पदक जीतकर प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया है। खेल प्रेमियों ने कार्तिक की उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तकनीकी अधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता ने फोन पर बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत रविवार को दस हजार मीटर की दौड़ हुई, जिसमें सहारनपुर के कार्तिक कुमार रजत पदक जीतने में सफल रहे हैं। कार्तिक ने छह महीने पहले जकार्ता में हुई 18वीं एशियाई जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता की दस हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया था। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेने वाले जनपद के एकलौते एथलीट हैं। कार्तिक की इस उपलब्धि पर जिला नगर विधायक संजय गर्ग, जिला एथलेटिक्स संघ की अध्यक्ष सुषमा बजाज, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, डॉक्टर संदीप गुप्ता, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, रामशरण, संदीप पुंडीर आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed