फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मदरसे के सदर पर मुआवजे की राशि हड़पने की साजिश रचने का आरोप

मदरसे के सदर पर मुआवजे की राशि हड़पने की साजिश रचने का आरोप

Sat, 08 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मदरसे के सदर पर मुआवजे की राशि हड़पने की साजिश रचने का आरोप
छुटमलपुर (सहारनपुर)। रसूलपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर गांव स्थित एक मदरसे के सदर पर फोरलेन निर्माण के दौरान मिले मुआवजे की रकम को हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि रसूलपुर कलां स्थित एक मदरसे की जमीन का काफी हिस्सा फोरलेन निर्माण के दौरान अधिग्रहित किया गया था। इसका बड़ी धनराशि का मुआवजा मदरसे को मिलना है। ग्रामीणों और मदरसा प्रबंधक समिति के कुछ सदस्यों का आरोप है कि मदरसे का सदर इस रकम को हड़पना चाहता है। गांव के ज्यादातर लोग इसके विरोध में है। दो दिन पूर्व भी उक्त सदर ने गांव में बैठक बुला कर उसमें प्रबंध समिति के लोगों को बुलवाकर अपने समर्थकों से धमकी दिलवाई। इस दौरान दोनो पक्षों में कहासुनी भी हुई। अब नये घटनाक्रम के तहत शुक्रवार को ग्रामीण थाने पहुंचे और एसओ एमपी सिंह से मिल कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि सदर अवैध तरीके से मदरसे की संपत्ति हड़पने की साजिश रच रहा है। थाने पहुंचने वाले ग्रामीणों में जिपं सदस्य रागिब अली, मो. इकबाल, मो. यूसुफ, मो. नफीस, अब्दुल गफ्फार, मो. नौमान, मो. साजिद, मो. इमरान, मो. अनीश, अब्दुल सुभहान, मो. इलियास, मो. सलमान आदि शामिल रहे। उधर थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है उन्होंने दोनो पक्षों को लड़ाई झगड़ा नहीं करने की हिदायत दी है। मामला वक्फ से जुड़ा है, संबंधित अधिकारी इसकी जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed