{"_id":"5a64e02c4f1c1ba1268b5b0c","slug":"81516560428-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"....कोतवाली में ही खड़ी रहती है एंटी रोमियो स्क्वायड की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
....कोतवाली में ही खड़ी रहती है एंटी रोमियो स्क्वायड की गाड़ी
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। प्रदेश की योगी सरकार ने एंटी रोमिया स्क्वायड का गठन इसलिए किया था कि वे आती जाती महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले शोहदों को सबक सिखा सकें। लेकिन हैरत की बात यह है कि स्क्वायड की गाड़ी कोतवाली में खड़ी रहती है और उस पर तैनात पुलिसकर्मियों को कुछ अता पता ही नहीं है।
शनिवार को भायला रेलवे फाटक के समीप शोहदों से बचकर भागीं दो किशोरियों के ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल होने के मामले के बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई है। आलम यह है कि एंटी रोमिया स्क्वायड के लिए कोतवाली में दी गई गाड़ी पिछले कई दिनों से कोतवाली में खड़ी है जबकि उस पर तैनात पुलिसकर्मियों का भी कुछ पता नहीं है। शुरुआत में एंटी रोमियो दस्ते ने स्कूल कालेजों के बाहर ड्यूटी लगाई तो दर्जनों शोहदों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। लेकिन कुछ समय बाद यह अभियान दम तोड़ गया। मनचलों को सबसे अधिक आतंक, देवीकुंड मार्ग स्थित राजकीय डिग्री कालेज, मंगलौर रोड पुलिस चौकी के समीप राजकीय कन्या इंटर कालेज के अलावा रेलवे रोड पर रहता है। जबकि प्रदेश में अनेकों घटना इस प्रकार की घटित हो चुकी हैं जिनमें छेड़छाड़ का शिकार युवतियां आत्महत्या तक कर चुकी हैं। उसके बावजूद स्थानीय पुलिस इसको लेकर गंभीर नहीं है।