फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एके-47 लूटकांड में सफेदपोश नेताओं की भूमिका संदिग्ध : हरीश

एके-47 लूटकांड में सफेदपोश नेताओं की भूमिका संदिग्ध : हरीश

Thu, 28 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
एके-47 लूटकांड में सफेदपोश नेताओं की भूमिका संदिग्ध : हरीश
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में चार साल पूर्व हुए बलवे में तत्कालीन एसपी देहात संदीप राघव के गनर से लूटी गई एके-47 राइफल की जांच एसटीएफ को सौंपना प्रदेश सरकार का स्वागत योग्य कदम है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देवीकुंड परिसर में बजरंग दल की बैठक में नगर संयोजक हरीश शर्मा ने कहा कि विधायक ब्रिजेश सिंह व विकास त्यागी के प्रयासों से ही उक्त प्रकरण की फाइल दोबारा से खोली जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने मुस्लिम तुष्टिकरण को बढ़ावा देने के अलावा कोई अन्य काम नहीं किया। जिला सुरक्षा प्रमुख आशीष चौधरी ने कहा कि उक्त प्रकरण में कई सफेदपोश नेताओं की भूमिका संदिग्ध है। इसलिए एसटीएफ को इन सभी की जांच भी करनी चाहिए। उधर, बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने कहा कि एके-47 लूटकांड में सपा सरकार व तत्कालीन सरकारी मशीनरी की सच्चाई जानने के लिए उन्होंने आरटीआई मांगी थी। जिसमें फल विक्रेता अफजाल की मौत का कारण अवश्य जाना गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा हार्ट अटैक से मृत्यु का कारण बताया गया था। बैठक में वर्धन जैन, आधार शर्मा, तुषार सिंघल, अक्षय, राजबीर, अनुज राणा, अमरीश, मोहित धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed