फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   75th Republic Day 2024: Minister Yogendra Upadhyay hoisted flag in Saharanpur and students performed

Republic Day 2024: सहारनपुर में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र ने किया ध्वजारोहण

Fri, 26 Jan 2024 11:24 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Jan 2024 11:24 AM IST
सार

2024 Indian Republic Day News in Hindi : सहारनपुर जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
75th Republic Day 2024: Minister Yogendra Upadhyay hoisted flag in Saharanpur and students performed
गणतंत्र दिवस 2024: सहारनपुर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। पुलिस लाइन में जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड में अनेक तरह की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। हालांकि, कोहरे की वजह से थोड़ी दिक्कत का भी सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के बीच कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश मिश्र सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

उधर, पुलिस लाइन में जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पहुंचे और उन्होंने व एसएसपी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड की सलामी ली। पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। देश भक्ति के गीतों पर छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें: Republic Day: कौन हैं फ्रेंच टुकड़ी में शामिल छह भारतीय? थल सेना को लीड कर रहीं शरण्या; जानें इनके बारे में 

इस दौरान मंडल आयुक्त हरिकेश यशोद भास्कर, डीआईजी अजय साहनी, जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, एसपी देहात सागर जैन, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी ट्रैफिक सिद्वार्थ वर्मा, सीओ रविकांत पाराशर, अभितेष सिंह, आरआई विरेंद्र बहादुर सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा, मैक्रों से मिले पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed