{"_id":"68fd2042e4ea9d437e096d1d","slug":"750-lakhs-looted-accused-of-attempting-to-kill-a-youth-by-poisoning-him-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-161539-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 7.50 लाख हड़पे, युवक को जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 7.50 लाख हड़पे, युवक को जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप
Sun, 26 Oct 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शामली जिले के गांव मंटी निवासी जय सिंह ने शहर की वर्धमान कॉलोनी निवासी परिवार पर बेटे को मारने और रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि तीन साल पहले बेटे से रिश्ता तय करने के बाद शादी का नाम लेकर लड़की पक्ष ने 7.50 लाख रुपये उधार लिए। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर देहात कोतवाली में तीन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
जय सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बेटे सुधीर और शहर में वर्धमान कॉलोनी निवासी व्यक्ति की बेटी से तीन साल पहले रिश्ता तय हुआ था। सुधीर कई बार युवती और उसके परिवार को मां शाकंभरी देवी, हरिद्वार और शॉपिंग के लिए ले गया। इसी का फायदा उठाते हुए सुधीर से करीब 7.50 लाख रुपये उधार ले लिए। इनमें से कुछ रकम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए दी गई थी, जबकि लगभग पांच लाख रुपये नकद में लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि शादी को लगातार टाला जा रहा था।
26 मार्च को युवती के पिता ने सुधीर को घर पर बुलाया। खाना खाने के बाद सुधीर की तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज जलन और खून की उल्टियां होने लगीं। उसे निजी क्लीनिक लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने जहर खाने की आशंका जताई। सुधीर ने युवती, उसके पिता और भाई पर जहर देने का आरोप लगाया। एसएसपी, मंडी और देहात कोतवाली में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।