सहारनपुर। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 74 शिकायतें आईं। इनमें से पांच शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित किया गया। शेष शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश के साथ संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
शनिवार को तहसील सदर सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व विभाग की 40, पुलिस विभाग संबंधी छह, विद्युत निगम संबंधी आठ, समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक विभाग और चिकित्सा विभाग संबंधी एक-एक शिकायतें आईं। इसके अलावा विकास विभाग की तीन, सहारनपुर विकास प्राधिकरण से संबंधित चार और अन्य विभागों की आठ शिकायतें आईं। इनमें से पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। शेष शिकायतों को त्वरित निस्तारण के निर्देश के साथ संबंधित विभाग को भेज दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। शिकायत का निस्तारण होने पर शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया जाएगा। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर नितिन सिंह राजपूत सहित विभिन्न विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान में अपनी समस्यायें लेकर पहुंचे ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR