फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फोरलेन पर अंडरपास बनवाने को मंडलायुक्त से मर ले किसान

फोरलेन पर अंडरपास बनवाने को मंडलायुक्त से मर ले किसान

Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोरलेन पर अंडरपास बनवाने को मंडलायुक्त से मर ले किसान
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर से गागलहेडी तक निर्माणाधीन फोरलेन पर स्थित ग्राम साधारणसिर चौराहे के पास अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि अंडरपास नहीं बनने से गांगनौली शुगर मिल को गन्ना सप्लाई करने वाले क्षेत्र के करीब 16 हजार किसान प्रभावित होंगे। उन्होंने कमिश्नर से एक कमेटी का गठन कर समस्या का स्थलीय सत्यापन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव अरुण राणा के नेतृत्व में किसानों ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यह फोरलेन आगामी 100 वर्षों के क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि इसकी निर्माण इकाई उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण ने इस बारे में स्थानीय किसानों, गन्ना विभाग, जन प्रतिनिधियों आदि से कोई सलाह मशविरा नहीं किया है जबकि अंडरपास नहीं बनने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पडे़गा। क्योंकि क्षेत्र के कुल गन्ना क्षेत्रफल का करीब 60 प्रतिशत गन्ना गागनौली शुगर मिल को सप्लाई होता है। प्रतिवर्ष लगभग 325 गांवों के 16 हजार किसान करीब 54 हजार क्विंटल गन्ना आपूर्ति करते हैं। कहा कि क्षेत्रीय किसानों के बार बार अनुरोध करने के बाद भी साधारणसिर चौराहे से आपूर्ति किए जाने वाले गन्ने को ले जाने वाले ट्रैक्टर ट्रालियों और बुग्गियों के लिए अंडरपास का निर्माण नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि समस्या को देखते हुए डीएम आलोक कुमार पांडे भी स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने इस मामले के लिए एक कमेटी का गठन कर समस्या का स्थलीय सत्यापन कराकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। कान सिंह, मिलाप सिंह, इसहाक, कुशलपाल, नरेश कुमार रोहिला, फैजान, सोएब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed