{"_id":"5aad6f954f1c1bac758b5f1a","slug":"71521315733-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 स्थानों से निकलेगा आरएसएस का पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 स्थानों से निकलेगा आरएसएस का पथ संचलन
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
12 स्थानों से निकलेगा आरएसएस का पथ संचलन
सहारनपुर। नववर्ष और संघ संस्थापक डॉ. बलिराम हेडगेवार के जन्मदिवस को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ धूमधाम से मनाएगा। इस मौके पर आरएसएस के पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक महानगर के 12 स्थानों से पथ संचलन करेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख जगदानंद शर्मा ने बताया कि नववर्ष और डॉ. हेडगेवार के जन्मदिन पर रविवार को 12 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महावीर नगर, भूतेश्वर नगर, केशव नगर, शाकंभरी नगर, शिवाजी नगर, रविदास नगर, सुदर्शन नगर, सुभाष नगर, विश्वकर्मा नगर, माधव नगर, विवेकानंद नगर और अरविंद नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी स्थानों से पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक पथ संचलन करेंगे।