{"_id":"5a6635714f1c1b7d268b5f88","slug":"71516647793-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन प्रक्रिया निरस्त कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन प्रक्रिया निरस्त कराने की मांग
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन प्रक्रिया निरस्त कराने की मांग
सहारनपुर। सिगरेट वर्कर्स को-आपरेटिव क्रेडिट सोसायटी से जुडे़ कुछ सदस्यों ने सहकारी समितियों की निर्वाचन प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सभी सहकारी समितियों की चुनाव प्रक्रिया का स्थान संबंधित समिति का कार्यालय होना था। लेकिन यहां इसका पालन नहीं किया गया है।
सोमवार को जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में सदस्यों ने कहा कि हमारी समिति की चुनाव प्रक्रिया उनके कार्यालय में न होकर आईटीसी के बहुउद्देश्यीय सभागार में की जा रही है। इसके लिए कोई नोटिस भी नहीं निकाला गया है। उन्होंने यूनियन के अध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं, उनमें से दो उम्मीदवार नामांकन करने के लिए वहां आए ही नहीं। इसलिए उनका नामांकन निरस्त कराया जाए। मुनीर आलम, मान सिंह, मांगेराम, मोहम्मद आजम, विकास सिंह आदि रहे।