{"_id":"5a66356d4f1c1b8d268b5e72","slug":"71516647789-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा ग्राहकों की समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
पंचायत की जिला इकाई के संयोजक राहुल भटनागर ने कहा कि ग्राहक पंचायत के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है और अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक महेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर ग्राहकों की समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि बैंक के बाहर लगे एटीएम और पास बुकों में प्रविष्टि-पोस्टिंग की मशीनें काफी समय से ठीक से काम नहीं कर रहीं हैं। जिससे ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की समस्याओं को निराकरण करने पर अधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में जिला ग्राहक पंचायत कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा। इस मौके पर सह संयोजक रामकुमार शर्मा, संरक्षक रमेश जैन, राजीव अग्रवाल, राजाराम, आदर्शवीर, हरीलाल, राजेश जैन, संजीव कुमार, अशोक बंसल मौजूद रहे।