{"_id":"5a5ba5ac4f1c1b66268b467f","slug":"71515955628-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कॉलोनियों पर मेहरबानी, होंगी नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कॉलोनियों पर मेहरबानी, होंगी नियमित
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अवैध कॉलोनी काटने और अवैध निर्माण करने का सिलसिला लगातार जारी है। पहले तो लोग अवैध रूप से कॉलोनी काटते हैं या निर्माण करते हैं। यदि प्राधिकरण की नजर न पड़े तो बल्ले-बल्ले और यदि पड़ जाए तो प्राधिकरण उस कॉलोनी या निर्माण को बाद में नियमित कर देता है। विकास प्राधिकरण ने अवैध रूप से बनी 166 कॉलोनियों को चिह्नित किया है, जिनको नियमित करने की तैयारी की जा रही है।
विकास प्राधिकरण अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों पर टेढ़ी नजर बनाए हुए है। पिछले कुछ समय से अवैध कॉलोनियों में हुए निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों तो प्राधिकरण की टीम ने 45 गज तक के मकानों को ध्वस्त कर दिया। मगर वहीं दूसरी ओर प्राधिकरण के अधिकारी कुछ अवैध कॉलोनियों पर मेहरबान हैं, जिनपर कार्रवाई करने की बजाय उनको नियमित करने की तैयारी की जा रही है। विकास प्राधिकरण के सूत्रों ने बताया कि प्राधिकरण ने 166 कॉलोनियों को चिह्नित किया है, जिनको नियमित किया जाएगा।
कार्रवाई करने में भेदभाव कर रहे अधिकारी
विकास प्राधिकरण की टीम ने करीब चार महीने पहले शंकलापुरी रोड पर एक अवैध कॉलोनी में अवैध रूप से की गई प्लॉट की बाउंड्री वॉल को ध्वस्त किया था। हैरत की बात यह है कि इसी कॉलोनी में एक तीन मंजिला इमारत बड़ी शान से खड़ी है। इसके अलावा कई दुकानें भी तैयारी खड़ी हैं, जिनपर कार्रवाई नहीं की गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जेसीबी खराब होने की वजह से अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं किया जा सका। अधिकारियों का यह तर्क पच नहीं रहा है।
विज्ञापन
हम कुछ कॉलोनियों को रैगुलराइज करने जा रहे हैं। जिनकी संख्या करीब 166 है। इनके अलावा अवैध निर्माणों के खिलाफ चल रहा अभियान जारी है। आम आदमी को चाहिए कि वह किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले यह जरूर पता कर लें कि कॉलोनी विकास प्राधिकरण से पास है या नहीं।
मनोज कुमार, वीसी, एसडीए।