{"_id":"5a0752284f1c1bf4688baadb","slug":"71510429224-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिवक्ता मंच की कार्यकारिणी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिवक्ता मंच की कार्यकारिणी घोषित
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिवक्ता मंच की कार्यकारिणी घोषित
सहारनपुर। भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिवक्ता मंच की बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें रियासत अली को सचिव बनाया गया।
शनिवार को शिव विहार स्थित अपने आवास पर आयोजित बैठक में संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र मोहन सैनी ने मंच की कार्यकारिणी घोषित की। उन्होंने प्रवीण कुमार को उपाध्यक्ष, श्रवण कुमार को सह सचिव, शिवकुमार सैनी को कोषाध्यक्ष और अमित कुमार को संगठन सचिव मनोनीत किया है। संस्थापक अध्यक्ष ने कहा कि संगठन भ्रष्टाचार से पीड़ित लोगों की लड़ाई लडे़गा। उन्होंने कहा कि मंच की कोशिश सरकारी कार्यालयों के भ्रष्ट कर्मियों का पर्दाफाश करना है। सचिव रियासत अली ने कहा कि समाज के सहयोग से भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। बैठक में प्रवीण कुमार गर्ग, श्रवण कुमार, रविन्द्र, यशपाल सिंह, शिवकुमार सैनी, अमित कुमार, तनवीर अहमद, राज वीरेंद्र सिंह, सुधीर मोहन, मो. शहजाद आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान अनिल कुमार सैनी, सर्वदास, दलीप कुमार, मो. साजिद आदि रहे।