फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   71.01 percent voter turnout in the district

लोकतंत्र के महापर्व में उमड़े मतदाता, उत्साह से डाले वोट

Tue, 15 Feb 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
71.01 percent voter turnout in the district
आवास विकास में वोट डालने के दौरान सेल्फी लेते अधिवक्ता एडवोकेट अखिलेश अग्रवाल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद के मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व उत्साह पूर्वक मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में छिटपुट हंगामे के बीच शांतिपूर्वक माहौल में 71.01 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनावी रण में उतरे 71 प्रत्याशियों के जीत हार का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। मतदान के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक वोटों गणित लगाने में लग गए हैं। देर शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम शहर के जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस के स्ट्रांग रूम में रखवाई गई। अब 10 मार्च को आने वाले परिणाम पर सभी की निगाहें है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को दूसरे चरण का मतदान हुआ। इसके लिए 1308 मतदान केंद्र और 2957 बूथों पर मतदान कराया गया। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चला। हालांकि नकुड़ सीट के कई बूथों पर शाम सात बजे तक मतदान हुआ। सुबह मतदान से पहले 85 बैलेट यूनिट नहीं चलीं। जिनके स्थान पर दूसरी यूनिट लगाई गई। मतदान के दौरान भी जनपद में 48 बूथों पर ईवीएम खराब हो गई, जिस कारण मतदान बाधित रहा। इन बूथों पर ईवीएम तुरंत बदलवा कर मतदान शुरू कराया गया। सुबह और शाम को मतदान तेज गति से चला, जबकि दोपहर में कम मतदान हुआ। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि जनपद में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है।

सहारनपुर में वोट डालने के लिये लगी लाइन

सहारनपुर में वोट डालने के लिये लगी लाइन- फोटो : SAHARANPUR

रामखेड़ी में वोट डालने के बाद स्याही का निशान दिखाती महिलाएं

रामखेड़ी में वोट डालने के बाद स्याही का निशान दिखाती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

लखनौती में ट्रैक्टर बुग्गी पर बैठकर मतदान करने जाते मतदाता

लखनौती में ट्रैक्टर बुग्गी पर बैठकर मतदान करने जाते मतदाता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed