फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   663 test to get Atul Maheshwari scholarship

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए उमड़े विद्यार्थी

Sun, 13 Oct 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
663 test to get Atul Maheshwari scholarship
चन्द्र नगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देकर बाहर आते छात्र छात् - फोटो : SAHARANPUR
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पाने के लिए 663 ने दी परीक्षा
विज्ञापन

सहारनपुर। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पाने के लिए रविवार को सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2019’ का आयोजन आशा मॉडर्न स्कूल चंद्रनगर में किया गया। 989 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 663 ने परीक्षा दी। उपस्थित विद्यार्थियों का प्रतिशत 67.03 रहा।
पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित परीक्षा में विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ सुबह नौ बजे से ही केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। अभिभावकों में भी काफी उत्साह दिखा। 10 बजे तक केंद्र के बाहर ज्यादातर परीक्षार्थी जमा हो चुके थे। साढ़े 10 बजे परीक्षार्थियों को केंद्र में एंट्री दी गई। परिसर में चस्पा किए गए कक्ष प्लान को देखकर विद्यार्थी कक्षाओं में पहुुंचे। परीक्षा में जिले भर से विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा छूटने के बाद विद्यार्थियों का हुजूम केंद्र से बाहर निकला। व्यवस्था बनाने के लिए गेट के बाहर और भीतर पुलिस बल तैनात रहा, जिसमें महिला पुलिस भी शामिल रही।
विज्ञापन

परीक्षार्थी बोले...
अच्छी रही परीक्षा
अमर उजाला इस परीक्षा को प्रत्येक वर्ष कराता है। इस बार मैंने भी आवेदन किया था। कई दिन से उत्सुकता और थोड़ा डर भी बना हुआ था। परीक्षा अच्छी रही। उम्मीद है कि छात्रवृत्ति के लिए चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवनी धीमान, नवीन नगर
नहीं हुई कोई मुश्किल
मेरे साथ ही कई साथियों ने भी आवेदन किया और सभी परीक्षा देने आए। प्रश्न पत्र काफी अच्छा रहा। व्यवस्था भी ठीक थी। परीक्षा देने में कोई मुश्किल नहीं रही। यदि छात्रवृत्ति के लिए चयन हो जाए, तो अच्छा हो जाएगा।
- अंकित कुमार, गंगदासपुर
अच्छा अनुभव रहा
मैं पहली बार इस तरह की परीक्षा में शामिल हुआ हूं। यह नया और अच्छा अनुभव रहा। उम्मीद सफलता की लेकर आया और परीक्षा भी अच्छी रही। अब परिणाम का इंतजार है। आशा है कि चयन हो जाएगा।
- अभिषेक कुमार
संजीवनी बनेगी छात्रवृत्ति
अमर उजाला की यह परीक्षा छात्रों का उत्साह बढ़ाती है। मेरे जैसे निर्धन और मध्यमवर्गीय छात्रों के लिए यह संजीवनी का काम करेगी। छात्रवृत्ति पाने के लिए पूरी मेहनत से परीक्षा दी।
- सत्यप्रकाश
हाई रहेगी मेरिट
परीक्षा देकर बहुत खुश हूं। प्रश्न पत्र को लेकर कोई दिक्कत नहीं आई। साथियों की भी परीक्षा ठीक हुई है। ऐसे में निश्चित रूप से मेरिट हाई जाएगी। उम्मीद करता हूं कि मेरा चयन होगा।
- अभिषेक सिंह, फरीदपुर
सुखद होगा परिणाम
बीते वर्ष मैं परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकी थी। इस बार 11वीं में हूं और आवेदन किया है। खुुशी की बात यह है कि आवेदन करने से लेकर प्रवेश पत्र आने और परीक्षा होने तक सब कुछ आसान रहा। परिणाम भी सुखद ही होगा।
- काजल
आसान थे सवाल
मैंने पहली बार इस तरह की परीक्षा दी है। पता नहीं था कि किस तरह का पेपर आएगा, मगर अच्छा अनुभव रहा। प्रश्न पत्र में सवाल भी अधिक कठिन नहीं थे। मैंने अपना काम किया है। परिणाम भी ठीक ही होगा।
- हिमांशी
परीक्षा कराने में इनका रहा सहयोग
परीक्षा के सफल आयोजन में आशा मॉडर्न स्कूल की मैनेजर आशा जैन और प्रधानाचार्य डॉ. दिव्य जैन के साथ ही स्टाफ का पूरा सहयोग रहा। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में कक्ष निरीक्षक के रूप में शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। इन शिक्षकों में डॉ. अनिल बावरे, सुनीता यादव, ममता तोमर, जोगेंद्र सिंह, उमेश कुमार, बृजपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, अजय कुमार पांडेय, कविंद्रपाल, बबीता रानी, विपिन कुमार, नौशाद, अनिता चौधरी, मोनिका, निधि गुप्ता, रीता रानी, पायल गिल्होत्रा, भावना दीवान, उमा, ऋतु सिंघल, पुष्पलता चंद्रा, संदीप कुमार खटाना, दीपक कुमार, विनीता राठौर, रचना कटारिया, यशवीर सिंह पंवार, तनुजा, वंदना अहलावत, नीरज चौहान, विशाखा चौहान, लीना सिंह, अपूर्वा, वैभव चौहान, रहमान असद, चारू माहेश्वरी और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष चौधरी रविंद्र पंवार शामिल रहे।
नेक कार्य के लिए अमर उजाला का धन्यवाद
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा गरीब और मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का अच्छा कदम है। इस नेक कार्य के लिए अमर उजाला परिवार को धन्यवाद। सभी परीक्षार्थियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उम्मीद करती हूं कि अधिकतम विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए चयनित होंगे।

- आशा जैन, मैनेजर आशा मॉडर्न स्कूल

चन्द्र नगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देकर बाहर आते छात्र छात्

चन्द्र नगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देकर बाहर आते छात्र छात्- फोटो : SAHARANPUR

चन्द्र नगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा में सहयोग करने वाले शिक्

चन्द्र नगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा में सहयोग करने वाले शिक्- फोटो : SAHARANPUR

चन्द्र नगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देते छात्र छात्राएं

चन्द्र नगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

चन्द्र नगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देते छात्र छात्राएं

चन्द्र नगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

चन्द्र नगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देते छात्र छात्राएं

चन्द्र नगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

चन्द्र नगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देने पहुंचे छात्र छात्र?

चन्द्र नगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देने पहुंचे छात्र छात्र?- फोटो : SAHARANPUR

चन्द्र नगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देने पहुंचे छात्र छात्र?

चन्द्र नगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देने पहुंचे छात्र छात्र?- फोटो : SAHARANPUR

चन्द्र नगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देते छात्र छात्राएं

चन्द्र नगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed