फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जांच टीम ने गेहूं की क्वालिटी पर भारत सरकार को भेजी रिपोर्ट

जांच टीम ने गेहूं की क्वालिटी पर भारत सरकार को भेजी रिपोर्ट

Tue, 07 May 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
जांच टीम ने गेहूं की क्वालिटी पर भारत सरकार को भेजी रिपोर्ट
सहारनपुर। गेहूं की क्वालिटी की जांच के लिए आई जांच टीम ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को भेज दी है। टीम ने रविवार को मंडल के तीनों जनपदों से गेहूं के आठ नमूनों की जांच की थी। रिपोर्ट के आधार पर गेहूं की सरकारी खरीद में क्वालिटी के मानकों में छूट का मामला भारत सरकार पाले में पहुंच गया है। जनपद में अब तक 24000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हो चुकी है। जो जिले को आवंटित लक्ष्य का करीब 33 प्रतिशत है।
विज्ञापन

बेमौसम बरसात और बीमारी आदि के चलते कई स्थानों पर गेहूं की क्वालिटी कमजोर हुई है। इसके चलते कहीं कहीं गेहूं खरीद के सरकारी मानकों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इसको लेकर सरकारी क्रय केंद्रों के प्रभारियों के साथ ही किसान भी परेशान है। क्वालिटी की स्थिति को जानने के लिए भारत सरकार की ओर से एक टीम ने रविवार को मंडल के तीनों जनपदों में गेहूं की गुणवत्ता की कई गांवों जाकर नमूनों की जांच की और सोमवार को अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को भेज दी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि टीम ने अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को भेज दी है। उन्होंने बताया कि मानक के अनुसार गेहूं में विजातीय तत्व 0.75 प्रतिशत, डैमेज दाना 2 प्रतिशत, नमी 12 फीसदी होना चाहिए, जबकि इस बार लस्चर लॉस 20 प्रतिशत तक स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन

गेहूं क्वालिटी की जांच रिपोर्ट प्रतिशत में
जिला---------गांव--------विजातीय तत्व---- डैमेज दाना----- नमी-------लस्चर लॉस
मुजफ्फरनगर-शेरपुर------1.70---------------1.30------------- 9.10--------17.83
मुजफ्फरनगर- बझेड़ी------0.30---------------3.60--------------8.80---------19.97
शामली----------बाबरी------0.20---------------17.70-------------8.20---------14.56
शामली----------बाबरी------0.40---------------0.30---------------9.40---------21.07
सहारनपुर-----नानौता-------1.00---------------9.20---------------8.50---------42.0
सहारनपुर---मुबारिकपुर----1.20--------------10.60--------------8.40---------18.70
सहारनपुर--गंगोह-----------0.40--------------1.20-----------------8.40--------21.75
सहारनपुर--मंहगी-----------0.20--------------4.5----------------8.40----------45.75
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed