फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धरातल पर नहीं दिख रही प्रधानमंत्री आवसीय योजना

धरातल पर नहीं दिख रही प्रधानमंत्री आवसीय योजना

Wed, 16 May 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
धरातल पर नहीं दिख रही प्रधानमंत्री आवसीय योजना
धरातल पर नहीं दिख रही प्रधानमंत्री आवासीय योजना
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रधानमंत्री आवासीय योजना को ढाई साल बीत गया। मगर, धरातल पर योजना कहीं नहीं दिखाई दे रही है। पात्रों का चयन कर लिया गया, लेकिन ना ही किसी को मकान मिला और ना ही कच्चे मकान को पक्का करने के लिए पैसा आया है। हालांकि, सर्वे कर प्रशासन को पात्रों की सूची भेजी जा चुकी है।
प्रधानमंत्री आवासीय योजना जून 2015 में शुरू हुई थी। जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मकान दिए जाने के लिए 4400 पात्रों का चयन किया गया। इसके तहत जिन लोगों के पास जमीन है और मकान बनाने के लिए पैसा नहीं है, उन्हें सरकार की ओर से मकान बनाने के लिए मदद की जानी है। जिन लोगों के मकान कच्चे हैं, उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए सरकार की ओर से ढाई लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता की जाएगी। इसके अलावा सरकार की ओर से एक-एक कमरे के फ्लैट भी बनाकर दिए जाने हैं। लेकिन ढाई वर्ष बाद भी प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत किसी भी पात्र को लाभ नहीं मिला है। हालांकि, प्रशासन ने दिसंबर 2017 में पात्रों के मकानों का सर्वे कर शासन को सूची भेजी थी।
विज्ञापन

शहर के पीरवाली गली निवासी आमिर खान का कहना है कि उनका मकान कच्चा है। पक्का मकान बनाने के लिए उनका प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत चयन हुआ था। मगर, अभी तक उन्हें लाभ नहीं मिल पाया है। पुवांरका ब्लॉक के गांव आसनवाली निवासी रमेश कुमार का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके मकान का सर्वे हो चुका है। मगर, ढाई वर्ष बाद भी कोई मदद नहीं मिली। शारदानगर निवासी राजरानी का कहना है कि पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान बनवाने के लिए वह पत्र देकर थक चुकी हैं। पात्रों की सूची में उनका नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत पात्रों का चयन कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द पात्रों को इसका लाभ मिलेगा। कुछ खामियां मिलने पर थोड़ा विलंब हुआ था।
-आरके कौशिक, परियोजना निदेशक जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed