फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कैराना उपचुनाव की सरगर्मियां आरंभ

कैराना उपचुनाव की सरगर्मियां आरंभ

Sun, 18 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
कैराना उपचुनाव की सरगर्मियां आरंभ
हुकुम समर्थक भाजपाइयों ने मृृगांका के लिए मांगा टिकट
विज्ञापन


गंगोह। कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां आरंभ हो गई है। दिवंगत सांसद बाबू हुकुम सिंह की सुपुत्री मृगांका सिंह ने शनिवार को गंगोह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर परिचय किया। कार्यकर्ताओं ने मृगांका को पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाते हुए हाईकमान से उन्हें टिकट दिए जाने की मांग की।

जिला पंचायत सदस्य चौधरी नक्षत्रपाल सिंह के आवास पर आहूत परिचय बैठक में भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने कहा कि उनके पिता बाबू हुकुम सिंह लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहे। बाबू जी द्वारा दिल्ली सहारनपुर वाया शामली रेलवे के बीच डबल लाइन बिछवाने, करनाल बिडौली, गंगोह, सहारनपुर एवं उतराखंड मार्ग को नेशनल हाईवे बनवाने का कार्य किया गया, इसके अलावा काठा नदी को पुनर्जीवित कराने के कार्य में भी उनका बहुत योगदान रहा। उन्होंने कहा कि उनके पिता की कमी तो कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन यदि पार्टी का आदेश हुआ तो वे कार्यकर्ताओं और जनता के प्यार की बदौलत कैराना लोकसभा सीट से उपचुनाव लडे़गी और संसद में पहुंचकर उनके बकाया कार्य को पूरा करने का काम करेंगी। मृगांका सिंह ने कार्यकर्ताओं को विश्वास की कसौटी पर खरी उतरने का भरोसा दिलाया। ईश्वर गोयल, अजित राणा, अशोक गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने हाईकमान से उनके लिए टिकट की मांग की। प्रधान मनोज शर्मा मोहड़ा, प्रधान ऋषिपाल शर्मा खंडलाना, प्रवीण प्रधान इस्सापुर, अमरदीप लाडी, रितेश सांगाठेड़ा, विनोद रादौर, अमित पंवार, भोपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed