{"_id":"5a70c1904f1c1ba2268b7848","slug":"61517339024-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड़्यूटी पर गया सीआरपीएफ का सैनिक हुआ रास्ते से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड़्यूटी पर गया सीआरपीएफ का सैनिक हुआ रास्ते से लापता
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पिता का निधन होने पर छुट्टी लेकर आया सीआरपीएफ का सैनिक ड्यूटी पर लौटते समय रास्ते से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी तैनाती तमिलनाडु में बताई जा रही है। सैनिक की पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराए जाने की मांग की है।
देहात कोतवाली के गांव संतागढ़ निवासी चंद्रशेखर सीआरपीएफ का सिपाही है। चंद्रशेखर की पत्नी सुमन ने बताया की उसके पति की तैनाती तमिलनाडु के चेन्नई के 97 आरएएफ ग्रुप सेंटर पर है। दिसंबर में चंद्रशेखर के पिता का निधन हो गया था। जिसके लिए वह छुट्टी लेकर गांव में आया था। 17 जनवरी की शाम उसने टपरी रेलवे स्टेशन से वापस ड्यूटी पर जाने को ट्रेन पकड़ी थी। चंद्रशेखर को 22 जनवरी को ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। सुमन के अनुसार वह पति से फोन पर संपर्क का प्रयास करती रही। लेकिन कई बार फोन मिलाने के बाद भी संपर्क नहीं हुआ। 23 जनवरी को जब उसने सेंटर पर फोन कर पति के बारे में जानकारी की तो पता चला कि चंद्रशेखर वहां पहुंचा ही नहीं है।
सुमन मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और अनहोनी की आशंका जताते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पति की गुमशुदगी दर्ज कराने एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।