{"_id":"5a42a92e4f1c1bd1408bf1ab","slug":"61514318126-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालक को व्यापार की अपनाएं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालक को व्यापार की अपनाएं किसान
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुपालन को व्यापार की अपनाएं किसान
नागल (सहारनपुर)। कस्बे के पशु चिकित्सालय में मगंलवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें पशु चिकित्सा शिविर गोष्ठी, टीकाकरण एवं बांझपन की समस्याओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीआर वर्मा ने पशुपालन विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि पशु पालन एक व्यवसाय से कम नहीं है और जो पशुपालक समय समय पर अपने पशु की जांच कराकर उनके स्वास्थ्य के प्रति गंभीर हो तो पशुपालन से एक अच्छी आय अर्जित की जा सकती है। मेले में 1059 पशुओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। इनमें 21 पशुओं का बीमा, पांच का कृत्रिम गर्भाधान, दो लघु शल्य चिकित्सा तथा टीकाकरण बांझपन चिकित्सा की गई। पशुओं को कृमिनाशक दवा दी गई। मेले में मुख्य रूप से डॉ. सामंत मनोहर, डॉ. सुभाष मलिक, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. मनीष वर्मा, डॉ. प्रियंका, विनोद कुमार, राधेश्याम सहित अन्य पशुपालक मौजूद रहे।