{"_id":"5a09ed8d4f1c1bd8538bce31","slug":"61510600077-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी की महिलाओं की भूख हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी की महिलाओं की भूख हड़ताल खत्म
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण पर रासुका लगाए जाने के विरोध में ग्राम रामनगर में धरने पर बैठीं महिलाओं का पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धरना समाप्त करा दिया। एक बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। भीम आर्मी ने पुलिस प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
सोमवार को कोतवाली देहात पुलिस ग्राम रामनगर में पहुंची और धरने पर बैठी महिलाओं को समझा बुझाकर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया। लेकिन महिलाएं अपनी जिद पर अड़ी रहीं। इसी दौरान भूख हड़ताल पर बैठी बुजुर्ग महिला कृष्णा की हालत बिगड़ गई। जिस पर पुलिस एवं धरने पर बैठी अन्य महिलाएं उसे लेकर अस्पताल पहुंची और बुजुर्ग कृष्णा देवी को भर्ती कराया। बाद में समझाने के बाद भीम आर्मी की की महिला विंग ने धरना एवं भूख हड़ताल खत्म कर दी। भीम आर्मी के पदाधिकारी प्रवीण गौतम ने बताया कि भीम आर्मी ने तीन दिन का अल्टीमेटम देकर धरना समाप्त किया गया है। प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो अधिक लोगों के साथ भूख हड़ताल की जाएगी।