{"_id":"61fabeee48c73b1cae581442","slug":"59-corona-infected-found-in-the-district-158-defeated-corona-saharanpur-news-mrt575502027","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 59 कोरोना संक्रमित मिले, 158 ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 59 कोरोना संक्रमित मिले, 158 ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन
-कोरोना की तीसरी लहर में जनपद में अभी तक मिले हैं 5,958 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में बुधवार को 59 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 158 मरीजों ने कोरोना को मात दी। इनके साथ ही जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक कुल 5,958 मरीज मिल चुके हैं। वर्तमान में 433 एक्टिव मरीज हैं।
बुधवार को मिले संक्रमितों में राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन, एयर फोर्स स्टेशन परिसर का एक और जिला जेल परिसर का भी एक व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा नागल, लखनौती, जौला, भनेड़ा, गंगावली, भरतपुर, शारदानगर, न्यू अर्जुन नगर, हसनपुर, रामपुर मनिहारान, छापुर, गढ़ी ताजपुर, पुरानी मंडी सराय, देवबंद, चिलकाना रोड, बड़गांव, ओजपुरा, शाहपुर, मच्छरहेड़ी, कोलकी, पठेड़, गोविंद नगर, शिमलाना, शेखुपुरा, दलहेड़ी, सहजवी, नकुड़, बेहड़ी, नसरुल्लागढ़, अंबेहटा, छिंपिवाड़ा, भायला, पठानपुरा, अंसारी विहार, पंजाबी बाग, राजनगर कॉलोनी, गीतांजलि विहार, झींवरहेड़ी, कांसेपुर, पीर माजरा आदि जगहों पर भी संक्रमित मिले हैं।
-------
लापरवाही : मृतक को भी लगा दी वैक्सीन
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण में कुछ लापरवाहियां भी सामने आ रही हैं। ताजा मामला एक ऐसे व्यक्ति को टीका लगाने का सामने आया है, जो इस दुनिया में है ही नहीं। गांव फतेहपुर भादो निवासी महेशचंद गुप्ता ने इस संबंध में जिला अधिकारी को शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनकी माता सरोज बाला का निधन 12 दिसंबर 2021 को हो चुका है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा 29 जनवरी 2022 को उनकी माता को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है। उन्होंने संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग जिला अधिकारी से की है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि जिन लोगों को पहली डोज लग चुकी है। उनका नंबर फीड रहता है। ऐसे में गलती से संदेश जा सकता है।