फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पहला रोजा आज, रातभर की खुदा की इबादत

पहला रोजा आज, रातभर की खुदा की इबादत

Tue, 07 May 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
पहला रोजा आज, रातभर की खुदा की इबादत
पहला रोजा आज, रातभर की खुदा की इबादत
विज्ञापन


सहारनपुर। रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। मंगलवार को होने वाले पहले रमजान को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने बाजारों में सहरी और इफ्तारी का सामान खरीदा गया तो मस्जिदों में तरावीह शुरू हो गई। पूरी रात मुस्लिम समाज के लोग खुदा की इबादत में मशगूल रहे।
सोमवार शाम बाजारों में मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ देखी गई। महानगर के चौक फव्वारा, छोटी सब्जी मंडी, रेंच का पुल, चौकी सराय, शहीदगंज बाजार, कंबोह का पुल, रानी बाजार और रायवाला में लोग सहरी और इफ्तारी के सामान खरीदते हुए नजर आए। मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में देर रात बाजार खुल रहे। लोगों ने खजूर, सेवइयां, मौसमी फलों, अगरबत्ती, सूखे मेवों, पेय पदार्थों, टोपी और कुर्ते पायजामा आदि सामान खरीदा।
विज्ञापन

मंगलवार को होने वाले पहले रोजे को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में भारी उत्साह नजर आया। इसके साथ ही रात में शहर की सभी मस्जिदों में तरावीह शुरू हो गई। मुस्लिम समाज के लोग रात भर खुदा की इबादत में रहे। पहले की जुमे की नमाज दस मई को होगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस-प्रशासन ने जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा इंतजाम का प्लान तैयार कर लिया है। चौक फव्वारा, घंटाघर सहित प्रमुख मस्जिदों में भारी भीड़ होती है। इसी के मद्देनजर सुरक्षा का प्लान तैयार किया जा रहा है। एसपी सिटी विनीत कुमार भटनागर ने बताया कि रमजान माह को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर लिए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रत्येक सप्ताह की जुमे की नमाज अदा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed