{"_id":"5c704609bdec2258bd0c948a","slug":"51550861832-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई रविदास जयंती शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई रविदास जयंती शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से निकाली गई रविदास जयंती शोभायात्रा
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव अहाडी अब्दुल्लापुर में संत रविदासजी जयंती की जयंती पर शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा का उद्घाटन भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष कमल वालिया ने किया।
शुक्रवार को गांव अहाडी अब्दुल्लापुर में रविदास जयंती का शुभारंभ करते हुए भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष कमल वालिया ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का महान कार्य किया था। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शराब समाज की सबसे बड़ी बुराई है। इस बुराई को हम सभी को त्याग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जो समाज में सबसे ऊंचा स्थान दिला सकती है। इस अवसर पर रविदास मंदिर से बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो गांव की गलियों से होती हुई पुन: रविदास मंदिर पर आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर रविदास मंदिर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। शोभायात्रा में संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, मांगेराम आदि थे।