फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का है गठबंधन - बेनीवाल

भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का है गठबंधन - बेनीवाल

Tue, 15 Jan 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का है गठबंधन - बेनीवाल
सहारनपुर। चकराता मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर मंडल स्तरीय आईटी विभाग की कार्यशाला में पश्चिमी उत्तर प्रदेश महामंत्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा के साइबर योद्धाओं को सक्रिय रहना है। पार्टी की नीतियां का प्रचार करें और विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों का खंडन करें। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा में भ्रष्टाचार तथा तुष्टिकरण का गठबंधन हुआ है, जिसे जनता खूब समझती है।
विज्ञापन

सोमवार को कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना व वंदेमातरम गायन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास से विरोधी दल घबराए हुए हैं और लूट, भ्रष्टाचार एवं तुष्टिकरण का गठबंधन कर लिया है। कहा कि हमारे साइबर योद्धा कमर कस लें और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि देश में लगभग 70 करोड़ लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म से जुड़े हैं। पार्टी के साइबर योद्धाओं ने 2014 के चुनाव में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी और अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को सोशल मीडिया द्वारा जनता तक पहुंचाएं। साथ ही विपक्ष द्वारा किए जा रहे झूठे एवं भ्रामक प्रचार से भी बचने की सलाह दी।
विज्ञापन

आईटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक हर्ष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया से संबंधित अनेक जानकारियां दीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर जागरूक रहने का आह्वान किया और सभी लोगों से मोबाइल फोन में नमो एप डाउनलोड कराने के लिए कहा। इनके अतिरिक्त महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, आईटी विभाग के क्षेत्रीय सह संयोजक मनीष वाजपेयी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, विकल्प शर्मा ने भी विचार रखे। इस दौरान भाजपा में शामिल हुए लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने की। कार्यशाला में प्रमुख रूप से महामंत्री नरेश धनगर, किशोर शर्मा, नीरज माहेश्वरी, महानगर मीडिया व आई टी विभाग प्रभारी गौरव गर्ग, उपाध्यक्ष अनिल मित्तल, मंनोज ठाकुर, आईटी संयोजक आदित्य भारद्वाज, मयूर गुप्ता, आशु अरोड़ा, अवनीत कौर, कुसुम अग्रवाल, रेखा ढींगरा, विशाल वर्मा, हर्ष कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed