{"_id":"5c3b8917bdec2273724c369e","slug":"51547405591-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 जनवरी को होगा राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 जनवरी को होगा राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसे लिए सहारनपुर के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज को नोडल संस्था बनाया गया है। 27 जनवरी को कॉलेज में राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत भाषण प्रतियोगिता होगी।
कॉलेज प्राचार्य डाक्टर एके डिमरी और राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर दीपा चौहान ने बताया कि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता युवा दिवस से शुरू होकर 27 जनवरी को समापन होगा। प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्षीय युवा हिस्सा ले सकेंगे। जिले के सभी डिग्री कॉलेज के एनएसएस विद्यार्थियों के अलावा अन्य सभी विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतिभागी को स्वच्छता, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा, सांप्रदायिकता, पर्यावरण संरक्षण, एक देश-एक चुनाव, जो खेलेगा वो खिलेगा, डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्किल इंडिया, गतिशील भारत, मिशन इंद्रधनुष और नदी एवं भूमि संरक्षण आदि विषयों पर अपनी प्रस्तुति देनी होगी। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थी 90 से 120 सेकेंड का वीडियो रिकार्ड करके माई गवर्नमेंट पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं या फिर 17 से 19 जनवरी के बीच महाराज सिंह कॉलेज में पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र छात्राओं में शिक्षा के साथ ही नवीन भारत निर्माण के लिए विचार साझा करना है।