{"_id":"5b981025867a557ea82f5203","slug":"51536692261-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाओ अभियान सराहनीय, बेरोजगारों के बारे में भी सोचे प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाओ अभियान सराहनीय, बेरोजगारों के बारे में भी सोचे प्रशासन
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। मुस्लिम फंड ट्रस्ट के महाप्रबंधक व नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मौलाना हसीब सिद्दीकी ने कहा कि एसडीएम ऋतु पुनिया ने क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराकर साहसिक व सराहनीय कार्य किया है, लेकिन इसके साथ ही प्रशासन को उन लोगों के बारे में भी गंभीरता से विचार विमर्श करना चाहिए जो इस अभियान के चलते बेरोजगार हुए हैं।
मंगलवार को अपने कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मौलाना हसीब सिद्दीकी ने कहा कि एसडीएम ने नगर के लोगों को एक भयंकर समस्या से निजात दिलाई है। जिसके लिए वह बधाई की पात्र हैं, लेकिन उनके इस अभियान से ऐसे सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए जो रेहड़ी खोखा आदि लगाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। प्रशासन की इस कार्रवाई से उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि ऐसे बेरोजगार लोगों के बारे में गंभीरता से विचार विमर्श करे ताकि वह फिर से रोजगार पर खड़े हो जाएं। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश में बेरोजगारी का मुद्दा बहुत बड़ा है। रोजगार न मिलने के कारण नौजवान तबका खुदकुशी तक कर रहा है। इसलिए रोजगार के विकल्पों पर विचार किया जाना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही सिद्दीकी ने कहा कि नगर में ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाए जो खाली पड़े हुए हों। जो लोग अतिक्रमण अभियान के तहत बेरोजगार हुए हैं उनको लाइसेंस बनाकर थोड़ी थोड़ी जगह आवंटित की जाए तो वह बेरोजगारी के श्राप से मुक्ति पा सकें और आसानी से परिवार का भरन पोषण कर सकें। सिद्दीकी ने यह भी कहा कि वीआईपी दारुल उलूम क्षेत्र में मौलाना अरशद मदनी के आवास के बाहर नाला गंदगी से अटा पड़ा हुआ है, लेकिन पालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए एसडीएम ऋतु पुनिया को उक्त जगह का निरीक्षण करना चाहिए।