फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हाजी इकबाल ने कराई मेरे बेटों के खिलाफ बलात्कार की झूठी रिपोर्ट

हाजी इकबाल ने कराई मेरे बेटों के खिलाफ बलात्कार की झूठी रिपोर्ट

Sat, 01 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
हाजी इकबाल ने कराई मेरे बेटों के खिलाफ बलात्कार की झूठी रिपोर्ट
हाजी इकबाल ने कराई मेरे बेटों के खिलाफ बलात्कार की झूठी रिपोर्ट
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। अवैध खनन और अन्य मामलों में पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल की मुखालफत करने वाले मिर्जापुर निवासी आरिफ ठेकेदार ने षड्यंत्र के तहत उनके बेटों के खिलाफ बलात्कार की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाया। एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में मिर्जापुर पोल निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया, कि पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल उनके गांव के ही रहने वाले है। अवैध खनन और अन्य मामलों में उनके द्वारा हाजी इकबाल के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वालों को साक्षात्कार दिया गया था। इसके अलावा भी उन्होंने जमीनों पर अवैध कब्जों, काले धन, गैरकानूनी कंपनियों एवं यूनिवर्सिटी में किए गए फर्जीवाड़े की शिकायत प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से की थी। इस सब कार्रवाई से पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल और उनके भाई एमएलसी महमूद अली आदि उनसे रंजिश रखते है। इसी रंजिश के तहत इन सब लोगों ने मिलकर उनके गांव की एक महिला से उनके चार बेटों के खिलाफ बलात्कार की झूठी रिपोर्ट थाना मिर्जापुर में दर्ज कराई है। पूर्व में भी उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बताया, कि हाल ही में पूर्व एमएलसी का बेटा गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई में जेल गया था, जो अभी जमानत पर बाहर आया है। जेल से आने के बाद से ही उनके बेटों के खिलाफ बलात्कार की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की चर्चा शुरू हो गई थी। इस संबंध में उन्होंने थाना पुलिस को भी अवगत कराया था। शिकायतकर्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दर्ज कराई गई फर्जी रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। यहां बता दें, कि बुधवार की रात थाना मिर्जापुर पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर मिर्जापुर निवासी मोहम्मद आरिफ के बेटों हसन, हुसैन, हिदायत एवं शाहनवाज के खिलाफ बलात्कार एवं लाठी-डंडों से मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed