फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वेतन मांगने पर नौकरी से हटाने का आरोप

वेतन मांगने पर नौकरी से हटाने का आरोप

Tue, 14 Aug 2018 12:22 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
वेतन मांगने पर नौकरी से हटाने का आरोप
सहारनपुर। जनक नगर निवासी अफजाल अहमद ने विद्युत निगम के एसडीओ पर वेतन मागने पर नौकरी से हटाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अफजाल का कहना है कि वह विद्युत नगरीय वितरण उपखंड प्रथम के हकीकत नगर स्थित उपखंड कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर संविदा कर्मी के रूप में कार्य कर रहा था। उसने मार्च 2013 से 4 जुलाई 2018 तक कार्य किया। लगभग पांच वर्षों तक काम करने के बावजूद उपखंड अधिकारी ने वेतन मांगने पर उसे काम से हटा दिया। उसे पिछले पांच वर्षों के अंदर सिर्फ चार हजार से छह हजार रुपये प्रति महीना दिया जा रहा था, जबकि उसका वेतन दिए गए टेंडरों में लगभग नौ हजार रुपये प्रतिमाह है। जब उसने पिछले पांच वर्षों का बकाया एवं शेष चार माह का वेतन मांगा था। उसकी जगह पर उपखंड अधिकारी ने दूसरा कंप्यूटर ऑपरेटर रख लिया है, जिससे वह बेरोजगार हो गया है। उसका पूरा परिवार भूखों मरने की कगार पर है। उसने उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो उसे भगा दिया गया। जब उसने उपखंड अधिकारी से मिलकर उसे काम पर रखने के लिए कहा तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। उसे देवबंद के कंप्यूटर ऑपरेटर कांड का उदाहरण देते हुए वैसा ही हाल करने की धमकी दी। इस मामले में उसने डीएम को ज्ञापन देकर उसे वेतन दिलाए जाने और उसे नौकरी वापस दिलाए जाने की मांग की है।

इस संबंध में एसडीओ पवन कुमार का कहना है कि अफजाल अहमद को दो माह का वेतन नया टेंडर होने के चलते नहीं मिल पाया था। टेंडर होने के बाद सभी का वेतन मिल गया है। लेकिन ये पहले ही जिद पर अड़ गया और नौकरी छोड़ने की धमकी कई दिनों तक देता रहा। उन्होंने उसे समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना और चला गया। जिस कारण उन्होंने दूसरा व्यक्ति रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed