{"_id":"5ade28f94f1c1b3c0a8b62f3","slug":"51524508921-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा शुरू
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ के प्राथमिक स्कूल में अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का शुभारंभ
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। बिहारीगढ़ के प्राथमिक स्कूल में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रणाली का सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फीता काट कर शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाया। इसके बाद उन्होंने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्कूल के स्टाफ और अभिभावकों से कहा कि किसी भी मुकाम तक पहुंचने के जुनून की आवश्यकता होती है। मेहनत से काम करेंगे तो निश्चय ही बिहारीगढ स्कूल का नाम जिले तक रोशन होगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की। रैली में मुजफ्फराबाद खंड शिक्षा अधिकारी राज मोहन सिंह, मेघराज सिंह, एनपीआरसी नगेंद्र सैनी, प्रधानाध्यापिका नूतन वर्मा, हेमंत शर्मा, आनंद शर्मा, नरेश कुमार, तरुण कुमार, अमी सिंह सोम, रीता देवी, आशा बघेल, शिल्पी उपाध्याय, दीप्ति पंवार, मालती देवी, ममता, दिनेश चौहान, विनोद कुमार, हर्षवर्धन कुमार आदि का सहयोग रहा।