फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शहर में धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कॉलोनियां

शहर में धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कॉलोनियां

Mon, 12 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
शहर में धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कॉलोनियां
सहारनपुर। एसडीए की शिथिलता के चलते अवैध कॉलोनियां काटने का सिलसिला लगातार जारी है। हैरत की बात यह है कि शंकलापुरी रोड पर प्राधिकरण ने जो कॉलोनी ध्वस्त कराई थी। उसी से चंद कदम दूर एक नहीं, दो अवैध कॉलोनियां काटी जा रही है। इन सबके बावजूद प्राधिकरण के अधिकारी अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों दो दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने के निर्देश कमिश्नर के द्वारा विकास प्राधिकरण अधिकारियों को दिए गए थे। प्राधिकरण ने टपरी मार्ग, बेहट रोड, चिलकाना रोड और शंकलापुरी रोड आदि पर कुछ कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण की आधी-अधूरी कार्रवाई की। शंकलापुरी रोड पर चार से छह मकान और दुकानें ध्वस्त करने को लेकर खासा हंगामा हुआ था। कुछ भवन ऐसे भी ध्वस्त कर दिए गए थे, जिनकी डेट लगी हुई थी। इसमें राजनीतिक दलों ने वीसी का घेराव कर हंगामा किया था। हैरान करने वाली बात यह है कि शंकलापुरी रोड पर जो कॉलोनी ध्वस्त की गई थी, उसी से करीब 500 मीटर आगे शराब के ठेके की बगल और पांवधोई नदी के तट पर दो अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इतना ही नहीं करीब एक महीने पहले से काटी जा रही कॉलोनी में तो विद्युत पोल के साथ ही तारें भी खिंचवा दी गई हैं। कॉलोनी में प्लॉटिंग तक शुरू हो गई है। मगर विकास प्राधिकरण के अधिकारी इस सबसे अनजान बने हुए है। जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर फिर से सवाल उठ रहे हैं। विकास प्राधिकरण के संबंधित जोन को देखने वाले सहायक अभियंता शमसुद्दोहा ने भी कॉलोनियों के वैध न होने की बात कहते हुए जल्द ही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन


अवैध कॉलोनियों में न खरीदें प्लॉट
पिछले दिनों अवैध कॉलोनियों में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से सारा नुकसान प्लॉट खरीदने वालों को हुआ, जिनको अपने मकान और दुकानें तक गंवानी पड़ीं। इसके बावजूद लोग अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बाज नहीं आ रहे हैं। सस्ते के लालच में वह अपना पैसा और प्रापर्टी को दांव पर लगा रहे हैं। विकास प्राधिकरण अधिकारियों ने भी जनता से अपील की है कि यदि भविष्य में नुकसान से बचना है तो अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। प्लॉट खरीदने से पहले पूरी जांच कर लें कि कॉलोनी विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध निर्माणों पर भी टाल मटोल कर रहा प्राधिकरण
शहर भर में हो चुके और चल रहे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने में भी प्राधिकरण के अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। कोर्ट रोड पर आरजी पैलेस की जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर विकास प्राधिकरण आज तक कार्रवाई नहीं कर सका है। पार्श्वनाथ प्लाजा के ठीक सामने सील हुए भवन में निर्माण चलता रहा है। पार्श्वनाथ प्लाजा के सामने ही जूतों के एक शोरूम के पीछे दुकानदार ने पार्किंग की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कर लिया है। जिसपर महाराष्ट्र के एक सांसद तक ने वीसी को पत्र लिखकर अवैध निर्माण के विरुद्घ कार्रवाई करने को कहा है। इनके अलावा कमिश्नर आवास के ठीक पीछे कामर्शियल निर्माण में करीब दस फीसदी हिस्सा अवैध चिह्नित किया गया था, जिसपर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। मगर प्राधिकरण इसमें भी अभी तक कार्रवाई नहीं कर सका है।


शंकलापुरी रोड पर काटी जा रही अवैध कॉलोनियों की मुझे जानकारी नहीं है। मामले को दिखवाया जाएगा। यदि अवैध हैं तो उन पर निश्चित ही कार्रवाई होगी। साथ ही लोगों को भी यह समझना होगा कि वह किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले यह जरूर पता कर लें कि कॉलोनी वैध है या अवैध। अन्यथा बाद में नुकसान उन्हें ही हो सकता है। रही बात अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की तो उनकी फाइल चल रही है। जो भी अवैध हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।
मनोज कुमार, वीसी, एसडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed