{"_id":"5a6635764f1c1bb2208b4bdc","slug":"51516647798-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावत के प्रदर्शन के विरोध में खून से लिखा ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावत के प्रदर्शन के विरोध में खून से लिखा ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम भेजा
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मावत के प्रदर्शन के विरोध में खून से
लिखा ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम भेजा
सरसावा। बॉलीवुड फिल्म पद्मावत को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के विरोध में राजपूत समाज के युवाओं के साथ हिंदू संगठनों के युवकों ने मुख्यमंत्री के नाम खून से लिखा ज्ञापन एसओ को सौंपा तथा फिल्म के प्रदर्शन को रोकने की मांग की।
सोमवार को राजपूत बिरादरी के युवाओं के साथ हिंदू संगठनों के युवक थाने पहुंचे जहां उन्होंने खून से लिखा एक ज्ञापन सरसावा थाना अध्यक्ष यशपाल धामा को सौंपा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की गई कि वे फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन पर रोक लगाकर हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस नही पहुंचने दें। ज्ञापन सौंपने वाले कान्हा राणा तथा रविंदर कोरी ने कहा कि फिल्म पूरी तरह से मनगढ़ंत कहानी के आधार पर तैयार की गई है, जबकि वास्तविकता कुछ और है। ज्ञापन देने वालों ने साफ कहा कि फिल्म के विरोध में वे करणी सेना के साथ है और यदि विरोध के बाद भी फिल्म का प्रदर्शन होता है तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे। इस मौके पर प्रवीण आर्य, राहुल, विपिन, दीपक, राजबहादुर, नितिन, अक्षय, पुनित, विक्रान्त, अंकुर, तुषार, संदीप, पवन, संजय, अमित आदि रहे।