{"_id":"5a4bd77c4f1c1bd4178b4840","slug":"51514919804-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों को गड्ढामुक्त करने के सीएम के आदेश हवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों को गड्ढामुक्त करने के सीएम के आदेश हवाई
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
मंगलवार को बसपा कार्यालय पर बैठक में जन्मदिन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। विधानसभा प्रभारी चौधरी नवीन खटाना, मंडल कोआर्डिनेटर रणधीर बेनिवाल और जिला महासचिव विजयपाल आदि ने कहा कि बहन जी का जन्मदिन 15 जनवरी को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। देवबंद विधानसभा क्षेत्र से भी लगभग 2000 कार्यकर्ता जन्मदिन कार्यक्रम में सहारनपुर स्थित गांधी पार्क में शामिल होंगे। चौधरी नवीन खटाना ने कहा कि देवबंद में बसपा कार्यकर्ता हमेशा सक्रिय रहे हैं। पार्टी के किसी भी कार्यक्रम को पूरे अनुशासन व ईमानदारी से निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है विकास कार्य ठप पड़े हैं। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के मुख्यमंत्री के आदेश भी हवाई साबित हुए हैं। देवबंद क्षेत्र में ही कई सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ी हैं, लेकिन उन्हें दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उल्टे खनन पर पाबंदी लगाकर मजदूरों व व्यापारियों को बेरोजगार कर दिया। जनता इसका जवाब भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में देगी। संचालन त्रिभुवन कुमार ने किया। बैठक में डा. सुभाष चंद्रा, मुकेश कश्यप, राजपाल कर्णवाल, चरण सिंह, राजपाल त्यागी, मनोज चौधरी, फिरोज, अमन, कमल, मुनेश, प्रमोद तेजयान आदि रहे।